Monday, November 9News and Media

Author: admin

धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की निर्यात सफलता बनी पूरे देश के लिए प्रेरणा

उत्तराखंड, बोलता वोटर
  धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की निर्यात सफलता बनी पूरे देश के लिए प्रेरणा       नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तैयारी सूचकांक (Export Preparedness Index – EPI) 2024 में उत्तराखंड ने छोटे राज्यों की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर देशभर में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। यह उपलब्धि राज्य की निर्यातोन्मुख नीतियों, बेहतर कारोबारी माहौल और सुदृढ़ बुनियादी ढांचे का परिणाम मानी जा रही है। *सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि नीति आयोग के निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड का शीर्ष स्थान प्राप्त करना राज्य के लिए गर्व का विषय है। यह हमारी सरकार की उद्योग समर्थक नीतियों, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्यात को बढ़ावा देने की सतत कोशिशों का...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह पहल सीमावर्ती क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाने, स्थानीय नागरिकों को आजीविका से जोड़ने तथा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े क्षेत्रों में स्थायित्व सुनिश्चित करने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह पहल सीमावर्ती क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाने, स्थानीय नागरिकों को आजीविका से जोड़ने तथा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े क्षेत्रों में स्थायित्व सुनिश्चित करने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में आज मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड शासन एवं भारत–तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के मध्य स्वस्थ सीमा अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा भी उपस्थित रहे। इस एमओयू का उद्देश्य पिथौरागढ़, चमोली एवं उत्तरकाशी जनपदों के अंतर्गत स्थित 108 सीमावर्ती गांवों में निवासरत नागरिक आबादी को एकीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। यह अभियान चरण–1 के रूप में प्रारंभ किया जा रहा है, जिस...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में शोध क्षमताओं का विकास: गुणात्मक और मात्रात्मक परिप्रेक्ष्य‘ विषय पर एक सप्ताह का अंतर्राष्ट्रीय संकाय विकास कार्यक्रम

उत्तराखंड
  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में शोध क्षमताओं का विकास: गुणात्मक और मात्रात्मक परिप्रेक्ष्य‘ विषय पर एक सप्ताह का अंतर्राष्ट्रीय संकाय विकास कार्यक्रम   श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज एवम् आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में अंतरर्राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 15 जनवरी 2026 से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित कार्यक्रम में अनुसंधान दक्षताओं का विकास गुणात्मक और मात्रात्मक परिप्रेक्ष्य विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संकाय विकास कार्यक्रम (आईएफडीपी) में विषय विशेषज्ञ अपने अनुभव सांझा करेंगे। अन्तरर्राष्ट्रीय फेकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का उद्देश्य संरचित तकनीकी सत्रों, विशेषज्ञ संवादों और व्यावहारिक अंतर्दृष्टियों के माध्यम से संकाय सदस्यों और शोधकर्ताओं की अनुसंधान क्षमताओं को बढ़ाना है। आईएफडीपी के पहले दिन का शुभारंभ गणमान्य...

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी संवेदनशीलता के साथ प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं और जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी संवेदनशीलता के साथ प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं और जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है       कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज जनपद देहरादून के मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भगवन्तपुर स्थित वैभव फार्म में रुपये 54.49 लाख की लागत से आंतरिक सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि क्षेत्र में आंतरिक सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को गति प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण होगा।कैबिनेट मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को निर्धारित...

सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और मृतक द्वारा भेजे गए ई-मेल की गहन जांच के निर्देश

उत्तराखंड
  सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और मृतक द्वारा भेजे गए ई-मेल की गहन जांच के निर्देश   जनपद ऊधमसिंहनगर के ग्राम पैगा, थाना आईटीआई निवासी श्री सुखवन्त सिंह द्वारा दिनांक 10/11 जनवरी, 2026 की रात्रि काठगोदाम, हल्द्वानी में आत्महत्या किये जाने के प्रकरण में पुलिस मुख्यालय द्वारा निम्नलिखित निर्देश निर्गत किये गये हैं:- ▪️उक्त प्रकरण से सम्बन्धित अभियोगों की गहन विवेचना हेतु *पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ श्री नीलेश आनन्द भरणे* की अध्यक्षता में *5 सदस्यीय विशेष अन्वेषण दल (SIT)* का गठन किया गया है। SIT में पुलिस अधीक्षक चम्पावत- श्री अजय गणपति, क्षेत्राधिकारी टनकपुर- सुश्री वन्दना वर्मा, निरीक्षक श्री दिवान सिंह बिष्ट, जनपद चम्पावत एवं उपनिरीक्षक श्री मनीष खत्री, जनपद चम्पावत को सम्मिलित किया गया है। ▪️ निष्पक्ष एवं पारदर्शी विवेचना के दृष्ट...

मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास जताया कि जन जन की सरकार जन जन के द्वार अभियान आगे भी प्रदेशवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता रहेगा

Uncategorized, उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास जताया कि जन जन की सरकार जन जन के द्वार अभियान आगे भी प्रदेशवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता रहेगा     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम शासन और जनता के बीच सेतु बनकर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम सिद्ध हो रहा है। संबंधित अधिकारियों ने जानकारी दी कि दिनांक 14 जनवरी 2026 तक प्रदेश के 13 जनपदों में आयोजित शिविरों के माध्यम से कुल 328 कैम्प लगाए गए, जिनमें 2 नए कैम्प आज आयोजित किए गए। इन शिविरों में अब तक 2,54,137 नागरिकों ने प्रतिभाग किया, जिनमें आज के दिन 2,730 नागरिकों की सहभागिता रही। *प्राप्त प्रार्थना पत्र एवं शिकायतें* संबंधित अधिकारियों ने बताया कि इन शिविरों में कुल 26,814 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 26,722 प्रार्थना पत्र पूर्व...

नीति आयोग की रिपोर्ट में उत्तराखंड की बड़ी उपलब्धि, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य को मिले निवेश और औद्योगिक विकास के नए अवसर

Uncategorized
  नीति आयोग की रिपोर्ट में उत्तराखंड की बड़ी उपलब्धि, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य को मिले निवेश और औद्योगिक विकास के नए अवसर   नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तैयारी सूचकांक (Export Preparedness Index – EPI) 2024 में उत्तराखंड ने छोटे राज्यों की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर देशभर में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। यह उपलब्धि राज्य की निर्यातोन्मुख नीतियों, बेहतर कारोबारी माहौल और सुदृढ़ बुनियादी ढांचे का परिणाम मानी जा रही है। *सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि नीति आयोग के निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड का शीर्ष स्थान प्राप्त करना राज्य के लिए गर्व का विषय है। यह हमारी सरकार की उद्योग समर्थक नीतियों, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ अभियान ने देश की विविध संस्कृति को एक सूत्र में पिरोया है

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ अभियान ने देश की विविध संस्कृति को एक सूत्र में पिरोया है   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज लखनऊ, उत्तर प्रदेश में पर्वतीय महापरिषद द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौथिग में सम्मिलित हुए | मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौथिग के शुभारम्भ अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उत्तरायणी, मकर संक्रांति एवं घुघुतिया पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे माताओं-बहनों, वरिष्ठजनों एवं युवाओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि उत्तरायणी केवल लोकपर्व नहीं, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और जड़ों से जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ में आयोजित यह कौथिग उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की साझा सांस...

उत्तरायणी महोत्सव को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि संस्कृति और लोक परंपराएं किसी भी समाज की आत्मा होती हैं

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
उत्तरायणी महोत्सव को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि संस्कृति और लोक परंपराएं किसी भी समाज की आत्मा होती हैं     रुद्रपुर। शैल सांस्कृतिक समिति (शैल परिषद) के तत्वाधान में गंगापुर रोड स्थित शैल भवन में आयोजित दो दिवसीय उत्तरायणी महोत्सव बुधवार को देर शाम तक चला। महोत्सव के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे महापौर विकास शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कुमाऊनी और गढ़वाली लोक संस्कृति की जीवंत प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत पर गहरा प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संस्कृति और लोक परंपराएं किसी भी समाज की आत्मा होती हैं। शैल परिषद द्वारा आयोजित यह उत्तरायणी महोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी प्राचीन सभ्यता को संरक्षित क...

मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि इस विशेष अभियान से भूमि विवादों के शीघ्र निस्तारण के साथ-साथ आम जनता को राहत मिलेगी और शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि इस विशेष अभियान से भूमि विवादों के शीघ्र निस्तारण के साथ-साथ आम जनता को राहत मिलेगी और शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में भूमि संबंधी विवादों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन एवं पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ को निर्देशित किया है कि सभी जनपदों में लंबित भूमि विवादों के समाधान हेतु व्यापक एवं सघन अभियान चलाया जाए तथा समस्त विवादित मामलों का निस्तारण एक माह की समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान के अंत तक भूमि विवादों से जुड़े लंबित मामलों को शून्य स्तर तक लाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि विवाद आम नागरिकों की समस्याओं से सीधे जुड़े होते हैं और इनके कारण कान...