Monday, November 9News and Media

Author: admin

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के माध्यम से अब तक राज्यभर में 484 कैम्पों का सफल आयोजन

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के माध्यम से अब तक राज्यभर में 484 कैम्पों का सफल आयोजन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए चलाए जा रहे "जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार" के तहत आयोजित विशेष कैम्पों को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। राज्य सरकार की प्रभावी कार्ययोजना और प्रशासनिक सक्रियता का ही परिणाम है कि बड़ी संख्या में आम नागरिक इन कैम्पों के माध्यम से लाभान्वित हो रहे हैं। आज आयोजित किए गए कुल 10 कैम्पों में 12,510 व्यक्तियों ने सहभागिता की, जो सरकार की जनहितकारी नीतियों पर आम जनता के विश्वास को दर्शाता है। वहीं, अब तक की कुल अवधि में राज्यभर में 484 कैम्पों का आयोजन किया जा चुका है, जिनके माध्यम से कुल 3,89,868 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष रूप से सेवाओं का लाभ ...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय विशेष एनएसएस शिविर से जनजागरूकता की अलख जगाई

Uncategorized
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय विशेष एनएसएस शिविर से जनजागरूकता की अलख जगाई   देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विभाग द्वारा 19 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक मोथरोवाला (इकाई-1 एवं इकाई-2) में आयोजित 7-दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह शिविर सामाजिक उत्तरदायित्व, सामुदायिक सहभागिता और अनुभवात्मक शिक्षा का सशक्त उदाहरण बना। विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने शिविर में सहभागी एनएसएस स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनएसएस युवाओं को सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। इस प्रकार के शिविर समाज में सकारात्मक परिवर्तन की नींव रखते हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन ने कहा कि एनएसएस केवल एक कार्यक...

सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर के छात्र छात्राओं को गर्म स्वेटर एवं खेल सामग्री की किट वितरित करते मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखंड
सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर के छात्र छात्राओं को गर्म स्वेटर एवं खेल सामग्री की किट वितरित करते मंत्री गणेश जोशी     कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस (31 जनवरी) के अवसर पर जनसेवा की भावना से समर्पित “सेवा सप्ताह” के अंतर्गत आज राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर, देहरादून में श्रीदेव सुमन नगर मंडल द्वारा स्वेटर वितरण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं प्रदेश मंत्री भाजपा नेहा जोशी द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर के छात्र–छात्राओं को गर्म स्वेटर तथा यूनियन बैंक के सीएसआर सहयोग से खेल सामग्री की किट वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक एवं खेल उपलब्धियों की जानकारी दी गई। बताया गया कि पिछले 7 वर्षों में विद्यालय की छात्र संख्या 340 से बढ़कर 640 ...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य से किसी को खिलवाड़ नहीं करने देगी

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य से किसी को खिलवाड़ नहीं करने देगी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर, देहरादून में 1035 सहायक अध्यापक (प्राथमिक शिक्षा) को नियुक्ति पत्र प्रदान किए, जिनमें 17 विशेष शिक्षक भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी युवा शिक्षक राज्य में शिक्षा का स्तर बेहतर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आज से आपके कंधों पर उत्तराखंड के भविष्य को संवारने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ गई है। जब किसी बच्चे को गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा मिलती है, तो वह केवल अपना जीवन ही नहीं संवारता, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी अमूल्य योगदान देता है। शिक्षक देश के उज्ज्वल भविष्य के शिल्पकार हैं। मुख्यमंत्री ने ...

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कार्य केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की सेवा है

Uncategorized
  मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कार्य केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की सेवा है     कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस (31 जनवरी) के अवसर पर जनसेवा की भावना को समर्पित करते हुए “सेवा सप्ताह” के अंतर्गत आज हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। उनका समर्पण और सेवा भाव प्रशंसनीय है। कैबिनेट म...

यूसीसी से मुस्लिम समाज में तीन तलाक जैसी कुप्रथा का अंत, महिलाओं को शोषण से मिली मुक्ति : महापौर विकास शर्मा

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  यूसीसी से मुस्लिम समाज में तीन तलाक जैसी कुप्रथा का अंत, महिलाओं को शोषण से मिली मुक्ति : महापौर विकास शर्मा     रूद्रपुर। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) कानून लागू होने का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार के निर्देशानुसार ‘यूसीसी दिवस’ गौरव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर निगम और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय गांधी पार्क में एक विशाल कार्यशाला एवं जन-सुविधा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुबह से ही पंजीकरण और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ महापौर विकास शर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान महापौर के साथ जिलाधिकारी नितिन भदौरिया सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और जनता से सरकार की इस क्रांतिकारी पहल का अधिकत...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लिव-इन के दौरान जन्में बच्चों को उस युगल का बच्चा ही मानते हुए, उसे जैविक संतान के समान समस्त अधिकार प्रदान किए गए हैं।

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लिव-इन के दौरान जन्में बच्चों को उस युगल का बच्चा ही मानते हुए, उसे जैविक संतान के समान समस्त अधिकार प्रदान किए गए हैं।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हिमालयन कल्चरल सेंटर गढ़ी कैंट में आयोजित प्रथम “समान नागरिक संहिता दिवस” को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने समान नागरिक संहिता को तैयार करने वाले कमेटी के सदस्यों, कुशल क्रियान्वयन करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों और पंजीकरण में योगदान देने वाले वीएलसी को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यूसीसी पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का दिन उत्तराखंड राज्य के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित रहेगा, इसी दिन राज्य में समान नागरिक संहिता लागू हुई है, जिससे समाज में...

जनसेवा को राजनीति से ऊपर रखने वाले मंत्री गणेश जोशी के सेवा सप्ताह कार्यक्रम की हुई सराहना

उत्तराखंड
  जनसेवा को राजनीति से ऊपर रखने वाले मंत्री गणेश जोशी के सेवा सप्ताह कार्यक्रम की हुई सराहना   मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस (31 जनवरी) के अवसर पर जनसेवा की भावना को समर्पित करते हुए “सेवा सप्ताह” के अंतर्गत आज सुवाखोली में जरूरतमंद, असहाय एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिका परिषद मसूरी की अध्यक्ष मीरा सकलानी बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर उन्हें शीतलहर एवं ठंड से राहत प्रदान की गई। इस अवसर पर मीरा सकलानी ने कहा कि जन्मदिवस जैसे व्यक्तिगत अवसर को समाजसेवा के माध्यम से मनाना ही सच्ची जनसेवा है। सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना हमारा संकल्प है और इसी संकल्प के साथ मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश...

देवभूमि को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड, बोलता वोटर
  देवभूमि को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित गांधी पार्क में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर इस गरिमामयी सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम में सहभागिता करना उनके लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवसर इसलिए भी विशेष है क्योंकि राष्ट्रगीत वंदे मातरम् अपनी रचना के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण कर चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की लेखनी से निकला वंदे मातरम् स्वतंत्रता आंदोलन का नारा रहा है, जिसने देशवा...

ऐंपण कला, नए कानूनों और सतत विकास की झलक के साथ सूचना विभाग की झांकी ने उत्तराखंड की 25 वर्षों की विकास यात्रा को किया प्रदर्शित

उत्तराखंड
  ऐंपण कला, नए कानूनों और सतत विकास की झलक के साथ सूचना विभाग की झांकी ने उत्तराखंड की 25 वर्षों की विकास यात्रा को किया प्रदर्शित   गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में राज्य स्तरीय समारोह में सूचना विभाग की झांकी ने लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया। ‘‘रजत जयंती एवं शीतकालीन धार्मिक यात्रा व पर्यटन’’ पर आधारित इस झांकी में राज्य के पच्चीस वर्षों की विकास यात्रा के साथ ही तीर्थाटन एवं पर्यटन विकास से जुड़े पहलुओं को दिखाया गया। झांकी के प्रथम भाग में गंगा मन्दिर, मुखवा को प्रदर्शित किया गया, जो माँ गंगा का शीतकालीन प्रवास है। झांकी के अग्रिम केबिन में उत्तराखण्ड गठन के 25 गौरवशाली वर्ष प्रदर्शित किए गए , जो राज्य की विकास यात्रा, सांस्कृतिक पहचान और निरंतर प्रगति को दर्शाते हैं। झांकी के ट्रेलर भाग में उत्तराखण्ड को आयुर्वेद के अग्रणी राज्य के ...