Tuesday, November 3News and Media

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत पहचान, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड से मिल रहा उपचार का लाभ

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत पहचान, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड से मिल रहा उपचार का लाभ

 

देहरादून। उत्तराखंड में गोल्डन कार्ड योजना के तहत उपचार को लेकर जहां कई बड़े अस्पतालों ने हाथ पीछे खींच लिए हैं, वहीं श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, पटेल नगर, देहरादून ने अपनी प्रतिबद्धता कायम रखते हुए गोल्डन कार्ड लाभार्थियों को निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई हैं। अस्पताल में पेंशनर्स, सेवानिवृत्त कर्मचारियों सहित योजना के अन्य सभी पात्र लाभार्थी गोल्डन कार्ड के माध्यम से उपचार का लाभ उठा रहे हैं।

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल मलिक ने कहा कि अस्पताल राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहा है। अस्पताल का उद्देश्य जरूरतमंदों और पात्र लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक कारणों से किसी को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहना पड़े।

डॉ. मलिक ने स्पष्ट किया कि गोल्डन कार्ड धारकों को उपचार को लेकर किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। पात्र लाभार्थी गोल्डन कार्ड योजना के निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार अस्पताल में अनुमन्य चिकित्सा सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्ड़न कार्ड के कई लाभार्थी इस शिकायत के साथ आते हैँ कि अन्य अस्पतालों में गोल्ड़न कार्ड नहीं चल रहा है.

उन्होंने कहा कि श्री महंत इंदिरेश अस्पताल हमेशा जनहित और मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देता रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में संस्थान की यह प्रतिबद्धता आगे भी जारी रहेगी। अस्पताल प्रबंधन ने गोल्डन कार्ड लाभार्थियों को आश्वस्त किया है कि उन्हें योजना के प्रावधानों के अनुरूप चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल सदैव सहयोगी की भूमिका निभाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *