
भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ ने 19 संगठनात्मक जिलों के प्रभारियों की घोषणा की; संगठनात्मक मजबूती पर जोर

भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के पंचायत प्रकोष्ठ को संगठनात्मक रूप से अधिक मजबूत, सक्रिय और जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश स्तर पर बड़ी घोषणा की गई है। पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक गोविन्द सिंह दानू ने राज्य के 19 संगठनात्मक जिलों के लिए जिला प्रभारियों के नामों का ऐलान कर दिया है।
यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट, प्रकोष्ठ प्रभारी कौस्तुभानन्द जोशी और सचिन अग्रवाल के कुशल निर्देशन में संपन्न हुई हैं।
किसे मिली किस जिले की कमान?
संगठन की मंशा के अनुसार राज्य के सभी 19 संगठनात्मक जिलों की जिम्मेदारी अनुभवी नेताओं को सौंपी गई है:
प्रभारी का नामआवंटित संगठनात्मक जिले
महेन्द्र राणा पौड़ी, कोटद्वार, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश, देहरादून महानगर
राहुल शर्मा देहरादून ग्रामीण, रुड़की, चमोली, नैनीताल, काशीपुर
जगमोहन रावत – उत्तरकाशी, टिहरी, हरिद्वार, अल्मोड़ा
बहादुर नगदली को ऊधमसिंह नगर, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रानीखेत
30 जुलाई तक मंडल स्तर की कार्यकारिणी पूरी करने के निर्देश
नवनियुक्त प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि वे 30 जुलाई तक अपने-अपने क्षेत्रों में मंडल संयोजक और सह-संयोजक की नियुक्तियों की प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से पूरा कर लें, ताकि निचले स्तर तक संगठन की पकड़ मजबूत हो सके।
अगस्त माह में होगा भव्य ‘पंचायत जन सम्मेलन’
बैठक के दौरान आगामी रणनीतियों पर चर्चा करते हुए प्रभारियों को सूचित किया गया कि अगस्त माह में एक विशाल जन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
यह विशाल जन सम्मेलन प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा, जनपद और ब्लॉक मुख्यालय स्तर पर आयोजित होगा। इसमें त्रि-स्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ ‘4-टायर पंचायत’ व्यवस्था के तहत वार्ड सभासदों की भी व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
इस महत्वपूर्ण घोषणा और बैठक के दौरान नव-मनोनीत प्रभारी महेन्द्र राणा, राहुल शर्मा समेत संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
