Friday, April 17News and Media

प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के निर्देश पर रविवार को भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश के सभी 19 संगठनात्मक जिलों में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के निर्देश पर रविवार को भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश के सभी 19 संगठनात्मक जिलों में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

भाजपा रविवार को प्रदेश स्तर पर अनैतिक और षड्यंत्रकारी राजनीति करने वाली कांग्रेस का पुतला दहन करेगी। पार्टी महिला मोर्चा के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ता रविवार को सभी संगठनात्मक जिला मुख्यालयों में इस कार्यक्रम के तहत जनता के सामने विपक्ष की पोल खोलेंगे।
भाजपा ने कहा विगत कुछ दिनों से कांग्रेस नेता और अन्य विपक्षी दल दिवंगत बेटी की मौत को लेकर घृणित राजनीति कर रहे हैं। लगातार बिना सबूतों के नए नए नाम जोड़कर, भाजपा नेताओं और देवभूमि की छवि को खराब करने एवं मृतक आत्मा को अपमानित करने की कोशिश की जा रही है। इसी साजिश के क्रम में उनकी कोशिश, केस अपील में सजायाफ्ता दोषियों को फायदा पहुंचाने की है। इसके दृष्टिगत पार्टी नेतृत्व ने ऐसे राजनैतिक षडयंत्रों की पोल जनता के सामने खोलने का निर्णय लिया है।
जिसके क्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के निर्देश पर रविवार को पार्टी की महिला मोर्चा इकाई द्वारा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के सहयोग से सभी 19 संगठनात्मक जिलों में प्रदर्शन किया जायेगा। जिसमें कांग्रेस पार्टी का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर, जनता को सच्चाई से भी अवगत कराया जाएगा। कि किस तरह अपुष्ट एवं दुर्भावना से लगाए या लगवाए जा रहे आरोपों की आड़ में घृणित एवं अराजक राजनैतिक षडयंत्र का खेल खेला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *