Tuesday, November 3News and Media

मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में देहरादून-मसूरी रोपवे परियोजना को लेकर स्टैक होल्डरों की बैठक आयोजित हुई  

 

मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में देहरादून-मसूरी रोपवे परियोजना को लेकर स्टैक होल्डरों की बैठक आयोजित हुई

मसूरी नगर पालिका सभागार में आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में देहरादून-मसूरी रोपवे परियोजना को लेकर स्टैक होल्डरों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में परियोजना के प्रबंध निदेशक ने रोपवे निर्माण से संबंधित प्रस्तुतीकरण दिया और परियोजना की प्रगति साझा की।
बैठक के दौरान भूमि संबंधी मुद्दों, वन स्वीकृति एवं निर्माण से जुड़े अन्य पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर स्टैक होल्डरों के सुझाव भी लिए गए।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रोपवे मार्ग के अलाइमेंट का पुनः रिव्यू किया जाए और स्थानीय लोगों से एक बार फिर सुझाव लिए जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आग्रह पर यह परियोजना स्वीकृत हुई है और इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया। मंत्री जोशी ने कहा कि मसूरी रोपवे परियोजना न केवल पर्यटन को नई ऊँचाई देगी बल्कि स्थानीय विकास में भी मील का पत्थर साबित होगी।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, अजीत चौधरी, प्रबंधन निदेशक मेट्रो बृजेश मिश्रा, सतीश ढौंडियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *