Sunday, September 6News and Media

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि बीते तीन वर्षों में 20,000 से अधिक युवाओं को नौकरियां दी गई हैं

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि बीते तीन वर्षों में 20,000 से अधिक युवाओं को नौकरियां दी गई हैं

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली की लक्ष्मीनगर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री अभय वर्मा जी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सीएम धामी को सुनने के लिए लोग पहुंचे।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि अभय वर्मा जी ने लक्ष्मी नगर क्षेत्र में कई विकास कार्य किए हैं, लेकिन आपदा सरकार ने इस क्षेत्र की उपेक्षा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जनता इस उपेक्षा का बदला वोट की चोट से दे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता (UCC) स्वतंत्रता के बाद से देश का संकल्प रहा है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में यह संकल्प अब पूरा हो रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने UCC को लागू किया है और यह संविधान के अनुरूप ही बनाया गया है।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि बीते तीन वर्षों में 20,000 से अधिक युवाओं को नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का विकास इसलिए संभव हो सका क्योंकि वहां डबल इंजन की सरकार है। दिल्ली में भी डबल इंजन सरकार बनेगी तो यहां भी विकास की रफ्तार बढ़ेगी।

श्री धामी ने कहा कि हरियाणा, महाराष्ट्र और उत्तराखंड में जनता ने डबल इंजन सरकार को दोबारा मौका दिया है, क्योंकि इन राज्यों में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।

उन्होंने दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली को विश्व के सबसे प्रदूषित शहर का तमगा दिया है। 11 साल में यमुना साफ नहीं हो सकी और अब फिर से पांच साल मांग रहे हैं। जो सफाई 11 साल में नहीं हुई, वो अगले पांच साल में कैसे होगी?”

मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि AAP के कई नेता भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में हैं। उन्होंने कहा कि जहां-जहां केजरीवाल को मौका मिला, उन्होंने सिर्फ भ्रष्टाचार किया।

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने AAP की हिंदू विरोधी नीतियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा था, तब आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता ने दुख तक व्यक्त नहीं किया। जब भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा था, तब भी AAP ने सनातन धर्म का अपमान करने का कार्य किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने उत्तराखंड में पर्यटन और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमने उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा की शुरुआत की है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सर्दियों में उत्तराखंड आइए और राष्ट्रीय खेलों का आनंद उठाइए।

इस अवसर पर श्री सुरेश राणा, लता गुप्ता, विजया पांडे, श्री अनिल गुप्ता, श्री महेंद्र आहूजा, श्री सुरेश , अलका रावत समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *