Sunday, September 6News and Media

मंत्री गणेश जोशी ने राइफलमैन शैलेंद्र सिंह भारत मां की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त होने पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए गहरा दुःख प्रकट किया है

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जनपद उत्तकाशी के कुमराड़ा गांव निवासी राइफलमैन शैलेंद्र सिंह भारत मां की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त होने पर शोक संवेदना की प्रकट

मंत्री गणेश जोशी ने राइफलमैन शैलेंद्र सिंह भारत मां की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त होने पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए गहरा दुःख प्रकट किया है

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड के जनपद उत्तकाशी के कुमराड़ा गांव निवासी भारतीय सेना की गढ़वाल स्काउट में राइफलमैन शैलेंद्र सिंह भारत मां की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त होने पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए गहरा दुःख प्रकट किया है।
उन्होंने भगवान से दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवारजनों को इस असीम दुःख सहने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार दुःख की इस घड़ी में परिवारजनों के साथ खड़ी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गत दिवस राइफलमैन शैलेंद्र सिंह भारत-चीन सीमा पर अपने साथियों के साथ गश्त के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए। शैलेंद्र घर का इकलौता चिराग था। उसकी दो छोटी बहने हैं। दो माह पहले ही उसके पिता कृपाल सिंह कठैत के निधन पर वह घर आए थे। यहां पिता का अंतिम संस्कार कर ड्यूटी पर लौटा थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *