Friday, April 17News and Media

अयोध्या नगरी से श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का आया निमंत्रण

भगवान श्री राम की अयोध्या नगरी से श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी को निमंत्रण पत्र आया है

अयोध्या नगरी से श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का आया निमंत्रण

श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी का अयोध्या प्रस्थान प्रस्तावित है

भगवान श्री राम की अयोध्या नगरी से श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को निमंत्रण पत्र आया है। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भगवान श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश विदेश से कुछ चुनिंदा गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने का निमंत्रण है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पत राय की ओर से व्यक्तिगत निमंत्रण पत्र श्री दरबार साहिब देहरादून के सज्जादा
गद् दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को भेजा गया है। ऐसे में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का अयोध्या प्रस्थान प्रस्तावित है। काबिलेगौर है कि उत्तराखण्ड सहित देश विदेश में श्री दरबार साहिब के प्रति संगतों में भारी आस्था है। देहरादून के नाम की उत्पत्ति का इतिहास श्री दरबार साहिब के साथ जुड़ा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *